ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी:शादी से लौट रहे दंपती की मौत, बच्चा-बुजुर्ग गंभीर

6
Advertisement

बस्ती में बुधवार दोपहर फुटहिया ओवर ब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे एक दंपती की मौत हो गई। ओवरलोड गन्ने के ट्रक ने उनके ई-रिक्शा को कुचल दिया। इस दुर्घटना में एक बच्चा और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा नगर थाना क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा ओवर ब्रिज से नीचे उतर रहा था, तभी गन्ने से लदा एक अनियंत्रित ट्रक सीधे रिक्शा पर चढ़ गया। ट्रक के भारी वजन के कारण ई-रिक्शा पूरी तरह उसके नीचे दब गया। मृतक दंपती कलवारी थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक का वजन अधिक होने के कारण उसे हटाने में कठिनाई हुई, जिसके बाद जेसीबी मशीन मंगाई गई। घायल बच्चे और बुजुर्ग को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण फुटहिया ओवर ब्रिज क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

यहां भी पढ़े:  चौक पुलिस ने पोक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त पकड़ा: महराजगंज में घर से हुई गिरफ्तारी, न्यायालय भेजा गया - Darahata(Nichlaul) News
Advertisement