मखौड़ा धाम में श्रीराम कथा का आयोजन:कथाव्यास ने कहा- मांगलिक आयोजनों में मदिरापान गलत

6
Advertisement

बस्ती के मखौड़ा धाम में पश्चिमी मंदिर पर चल रही श्रीराम कथा के आठवें दिन श्रीराम विवाह का मंचन किया गया। इस दौरान जयमाला पड़ते ही वहां मौजूद श्रोताओं ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। कथा व्यास केशव दास महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि सनातन धर्म में विवाह एक पवित्र और मांगलिक कार्यक्रम है। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दो व्यक्ति पवित्र बंधन में बंधकर जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि आधुनिक युग में कुछ लोग विदेशी परंपराओं से प्रेरित होकर इन मंगल आयोजनों को अमंगल बना रहे हैं। व्यास महाराज ने बताया कि ऐसे आयोजनों में शराब और अश्लील गानों पर नृत्य किया जाता है, और कहीं-कहीं तो स्वाद के लिए जीव हत्या तक की बात सामने आती है। उन्होंने इसे भारतीय परंपरा के बिल्कुल गलत बताया। महाराज ने जोर दिया कि भारतीय परंपरा में सनातनी त्योहारों और धार्मिक आयोजनों में कभी किसी जीव की हत्या नहीं की जाती। इसके बजाय, लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करते हैं और अनेकों पकवान बनाए जाते हैं। इस अवसर पर पुजारी शिवकुमार दास, आचार्य सतीश शुक्ल, सिद्धनाथ शर्मा, दिवाकर शर्मा, मनीष पाठक और प्रभाकर शर्मा उर्फ टिंकू सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

यहां भी पढ़े:  लालगंज पुलिस ने महादेवा बाजार में किया पैदल गश्त:संदिग्धों पर नजर रखने के लिए दुकानदारों को दिए निर्देश
Advertisement