खुले में शराब पी रहे 30 लोगों का चालान: महाराजगंज के बृजमनगंज में ‘ऑपरेशन कर कार ओ बार’ के तहत हुई कार्रवाई – Pharenda News

5
Advertisement

महाराजगंज के बृजमनगंज कस्बे में बुधवार शाम पुलिस ने खुले में शराब पी रहे 30 लोगों का चालान किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन कर कार ओ बार’ अभियान के तहत की गई। अभियान के दौरान एएसपी सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व में बृजमनगंज कस्बे में पैदल गश्त भी की गई। पुलिस ने रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग भी की। इस अभियान में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, आलोक यादव, महिला उपनिरीक्षक प्रिया वर्मा और अर्चना यादव सहित कई कॉन्स्टेबल मौजूद रहे।
यहां भी पढ़े:  नाबालिग से दुष्कर्म-अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:शोहरतगढ़ की ढेबरुआ पुलिस ने पचपेडवा तिराहे से पकड़ा, कोर्ट भेजा
Advertisement