नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) कुलदीप सिंह यादव ने बुधवार को रुधौली नगर पंचायत में पैदल गस्त की। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीओ यादव ने बाजार, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उनका उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और अपराध पर नियंत्रण स्थापित करना था। गस्त के दौरान, सीओ ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और पुलिस के सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे को पुलिसकर्मियों की सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने नवागत सीओ के इस मैदानी निरीक्षण की सराहना की। उन्होंने इसे बेहतर पुलिसिंग की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।









































