अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत:इकौना-बहराइच हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में मिला था

4
Advertisement

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक मंगलवार को इकौना-बहराइच हाईवे पर राजेश शुक्ला भट्ठा के पास बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिला था। राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे गिरा देखकर पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से युवक को सीएचसी इकौना भेजा। सीएचसी इकौना में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया था। बुधवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

यहां भी पढ़े:  बस्ती में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी:युवक के खाते से 35,850 रुपए निकाले, पुलिस जांच में जुटी
Advertisement