बयारा डुमरियागंज के चौरा बनगवा में बुधवार को बीएचएनडी नियमित टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान बेवा सीएचसी के बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने केंद्र का निरीक्षण किया और गर्भवती माताओं तथा दो वर्ष से कम आयु के बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, बीसीपीएम यादव ने एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने टीम को इसी प्रकार कार्य जारी रखने का सुझाव दिया। ग्राम चौरा बनगवा में एएनएम प्रीति मिश्रा द्वारा गर्भवती माताओं और बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा था। केंद्र पर एएनएम प्रीति मिश्रा, आशा चंद्रवती और आंगनबाड़ी नुसरत जहाँ के सहयोग से गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें 7 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। इसके अतिरिक्त, एएनएम द्वारा ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। साथ ही, 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व के बारे में ग्राम वासियों को जागरूक किया गया।
चौरा बनगवा में टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण:बीसीपीएम ने किया निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई