महराजगंज जिले के मुजहना बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह खेत के पास एक अजगर देखा गया। विशालकाय अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन्यजीव रक्षक रामबचन साहनी को दी। सूचना मिलते ही रामबचन साहनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अजगर का आकार बड़ा होने के कारण रेस्क्यू चुनौतीपूर्ण था। हालांकि, सतर्कता और तकनीकी तरीके से उन्होंने अजगर को बिना चोट पहुंचाए सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे, जिन्हें वन विभाग कर्मियों ने सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। अजगर को सुरक्षित पकड़े जाने के बाद, उसे उसके प्राकृतिक आवास वाले जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन्यजीव रक्षक रामबचन साहनी ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी जंगली जीव के दिखने पर घबराएं नहीं और उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें। उन्होंने लोगों से तुरंत वन विभाग या वन्यजीव रेस्क्यू टीम को सूचना देने का आग्रह किया। अजगर के सफल रेस्क्यू से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम की तत्परता की सराहना की।
मुजहना बुजुर्ग में दिखा अजगर, VIDEO: महराजगंज के वन्यजीव रक्षक ने सुरक्षित रेस्क्यू किया – Maharajganj News