बहराइच जिले की मिहींपुरवा तहसील के ग्राम सभा वैवाही में श्मशान घाट निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2018 में बने इस श्मशान घाट में न तो गेट है, न नल की व्यवस्था और न ही इसकी कभी सफाई कराई गई है। आरोप है कि श्मशान घाट बेहद जर्जर अवस्था में है। इसमें बिजली की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण के बाद से यह ऐसी ही उपेक्षित पड़ा है। स्थानीय निवासी अनिल वर्मा, पंकज वर्मा, घनश्याम वर्मा और आलोक गुप्ता ने आरोप लगाया है कि श्मशान घाट के नाम पर केवल कागजों पर पैसा निकाला जाता रहा है। उनका कहना है कि जब से इसका निर्माण हुआ है, तब से इसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
वैवाही में श्मशान घाट निर्माण में अनियमितता का आरोप: 2018 में बना, न गेट-नल और न सफाई; ग्रामीण कर रहे सुधार की मांग – Vaibahi(Nanpara) News