नौसागर में सामुदायिक भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन: पूर्व विधायक ने किया लोकार्पण, विकास को मिली नई गति – Dhani(Maharajganj) News

7
Advertisement

विकास खण्ड धानी की ग्रामसभा नौसागर में जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई। फरेन्दा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने विधिवत फीता काटकर नव-निर्मित सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गांव में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास तभी संभव है जब गांवों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत हों। सामुदायिक भवन गांव की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य गांव के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सरिता देवी, प्रधान प्रतिनिधि अमर सिंह, मण्डल अध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सर्वदानंद मिश्र, गामा यादव, शिक्षक केशव मणि, धर्मेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अमर सिंह ने अपने बयान में कहा कि यह दिन ग्रामसभा नौसागर के लिए ऐतिहासिक है। लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी कि गांव में एक ऐसा सामुदायिक भवन हो, जहां सामाजिक कार्यक्रम, बैठकें और अन्य आयोजन सुचारु रूप से हो सकें। आज यह सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और आपसी एकता व सहयोग को मजबूती मिलेगी। अमर सिंह ने आगे कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के शुभारंभ से गांव के बच्चों और महिलाओं को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा, जिससे स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर में सुधार होगा
Advertisement