सादुल्लानगर थाना क्षेत्र में शनिवार को बैंक से रुपए निकालकर लौट रहे एक व्यक्ति से हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर लिया है। इस मामले में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से घटना से संबंधित 4270 रुपए बरामद हुए हैं। हालांकि, उसका एक साथी अभी फरार है। घटना 6 जून 2025 को हुई थी, जब थाना सादुल्लानगर के ग्राम अचलपुर घाट निवासी कल्लू पुत्र जानकी प्रसाद इंडियन बैंक शाखा रामपुर अरना से 30 हजार रुपए निकालकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी साइकिल के हैंडल में टंगे झोले से रुपये झपट लिए और फरार हो गए। इस संबंध में थाना सादुल्लानगर में मुकदमा संख्या 57/25 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान अभियुक्त प्रीतम कुमार गौतम पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम चेरुईया, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी मंगल उर्फ तुफानी निवासी लबदहा, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त प्रीतम कुमार गौतम ने स्वीकार किया कि उसने अपने फरार साथी के साथ मिलकर बैंक से रुपए निकालकर जा रहे व्यक्ति से झपटमारी की थी। लूटी गई रकम को उन्होंने आपस में बांट लिया था, जिसमें से शेष 4270 रुपये उसके पास से बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त प्रीतम कुमार गौतम एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ बस्ती, अयोध्या, संत-कबीरनगर, सुल्तानपुर, गोरखपुर और बलरामपुर सहित विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, ठगी, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 22 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
बैंक से लौट रहे व्यक्ति के रुपए छीने, आरोपी गिरफ्तार:सादुल्लाहनगर में 4270 रुपए बरामद; एक साथी अभी भी फरार