कप्तानगंज CHC में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का उद्घाटन:अब एक छत के नीचे मिलेंगी सभी जांच सुविधाएं, मरीजों को मिलेगी राहत

4
Advertisement

कप्तानगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का उद्घाटन किया गया है। 48 लाख रुपये की लागत से बनी इस यूनिट से अब मरीजों को सभी आवश्यक जांचें एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप कुमार ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस नई सुविधा से मरीजों को जांच के लिए निजी पैथोलॉजी या जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा, क्योंकि उनके समय और संसाधनों की बचत होगी। बीपीएचयू भवन का निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका था और इसे विभाग को सौंप दिया गया था। भवन में शिफ्टिंग का कार्य और लैब टेक्नीशियन (एलटी) की तैनाती भी हो चुकी है। डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि उद्घाटन के साथ ही जांच सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। कुछ आवश्यक मशीनें यूनिट में आ चुकी हैं, जबकि कुछ अन्य मशीनें जल्द ही पहुंचने वाली हैं। इनके आने के बाद यूनिट का पूर्ण संचालन शुरू हो जाएगा। इस सुविधा से न केवल मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। इस यूनिट में ब्लड टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी), सीबीसी, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल और एमपी विडाल जैसी कई महत्वपूर्ण जांचें उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों का समय बचेगा और इलाज का खर्च भी कम होगा।

यहां भी पढ़े:  तिलखी में सड़क पर अतिक्रमण:दबंगों ने नहीं हटाया कब्जा, सिकुड़ गई इंटरलॉकिंग सड़क
Advertisement