एक पैर दिव्यांग को सरकार ने दिया रिक्शा:दिव्यांगजन कल्याण योजना के तहत मिली सहायता, दुर्घटना से हुआ था अपाहिज

8
Advertisement

बलरामपुर के विकास खंड रेहरा बाजार में एक पैर से दिव्यांग व्यक्ति को आज सरकार की दिव्यांगजन कल्याण योजना के तहत रिक्शा प्रदान किया गया। इस सहायता से उसे आत्मनिर्भर बनने और परिवार का पालन-पोषण करने में मदद मिलेगी। जानकारी के अनुसार, विशुनपुर खरहना निवासी राम सहाय पाल एक दुर्घटना में अपना एक पैर गंवा बैठे थे। शारीरिक अक्षमता के कारण उन्हें रोजगार पाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी। इसके बाद उन्हें समाजसेवी संस्था श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर द्वारा रिक्शा उपलब्ध कराया गया रिक्शा पाकर राम सहाय पाल ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रिक्शा उनके जीवन में नई उम्मीद लेकर आया है। सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें।
यहां भी पढ़े:  सेमरौना में सरकारी खलिहान भूमि पर अतिक्रमण: कूड़ा डालने से गंदगी, ग्रामीणों को बीमारियों का खतरा - Puraina(Payagpur) News
Advertisement