तुलसीपुर नगर क्षेत्र में विश्व हिंदू महासंघ की देवीपाटन-तुलसीपुर टीम ने निराश्रित गोवंशों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस पहल के तहत 200 से अधिक गोवंशों के गले में रेडियम बेल्ट पहनाई गई हैं, जिससे रात के समय उनकी दृश्यता बढ़ सके। अभियान के दौरान, सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को गुड़, चारा और पूरी खिलाई गई। इसके बाद उनके गले में रेडियम बेल्ट पहनाई गईं। ये बेल्ट रात में चमकती हैं, जिससे वाहन चालकों को दूर से ही गोवंश दिखाई दे जाते हैं और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो जाती है। इस अभियान का नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष विजय सिंह की उपस्थिति में देवीपाटन-तुलसीपुर के ब्लॉक अध्यक्ष विक्की मोदनवाल ने किया। कार्यकर्ताओं की टीम ने नगर और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 200 से अधिक गोवंशों को ये बेल्ट पहनाईं। स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना की है। जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि रेडियम बेल्ट पहनने से गोवंश रात में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। इससे सड़क पर चलने वाले वाहन समय रहते सतर्क हो सकेंगे और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा। ब्लॉक अध्यक्ष विक्की मोदनवाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में गोवंशों का विशेष ध्यान रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने वाहन चालकों से सड़क पर गोवंश दिखाई देने पर वाहन धीमे चलाने और उनके संरक्षण में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अभियान में रोहित पटवा, जीवन लाल कसौधन, जय सिंह, मिथिलेश गिरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने यह संदेश दिया कि गोवंशों की रक्षा केवल संगठन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
तुलसीपुर में गोवंशों के गले में रेडियम बेल्ट पहनाया, VIDEO:विश्व हिंदू महासंघ ने पूड़ी खिलाया, सड़क दुर्घटनाओं से बचाने की कोशिश