कुत्तों ने दो मासूमों समेत तीन पर किया हमला: बहराइच में लोग दौड़कर भगाया, तभी बची जान – Bahraich News

7
Advertisement

बहराइच जिले के मोतीपुर इलाके में आवारा कुत्तों ने दो बच्चों सहित तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। स्थानीय लोगों के लाठी-डंडे लेकर दौड़ने पर सभी की जान बच सकी। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इन कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के जुगुनिया गांव में यह घटना हुई। घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची महक पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद महक की जान बच सकी। इसी दौरान, कुत्तों ने गांव में ही चार साल के कुलदीप और 50 वर्षीय रामराज पर भी हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची महक गंभीर रूप से घायल हो गई। महक के परिजन उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, कुलदीप और रामराज का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनकी बढ़ती संख्या पर नियंत्रण पाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
यहां भी पढ़े:  डिकौली ग्राम पंचायत में SIR फॉर्म भरने का कार्य जारी:अधिकांश मतदाताओं के फॉर्म जमा, कुछ ही लोग शेष
Advertisement