रुधौली के बखिरा मार्ग पर अतिक्रमण से जाम:प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार, एसडीएम ने दिया आश्वासन

7
Advertisement

बस्ती जनपद के नगर पंचायत रुधौली स्थित बखिरा मार्ग पर अतिक्रमण के कारण आए दिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क किनारे दुकानों, ठेलों और अवैध कब्जों से राहगीरों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां नगर पालिका बस्ती और नगर पंचायत कप्तानगंज में प्रशासन ने एक सप्ताह का समय देकर कई स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया है, वहीं नगर पंचायत रुधौली में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे स्थानीय लोगों में संशय बना हुआ है। स्थानीय निवासियों संजय, विकास, पप्पू और बंटी सहित अन्य लोगों ने बताया कि बखिरा मार्ग रुधौली का एक प्रमुख मार्ग है। अतिक्रमण के कारण यहां हर समय जाम लगा रहता है। इन लोगों ने प्रशासन से शीघ्र अतिक्रमण हटाकर जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम रुधौली मनोज प्रकाश ने जानकारी दी। उन्होंने कहा, “जल्द ही बखिरा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा और यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जाएगा।” प्रशासन के इस आश्वासन के बाद देखना होगा कि जमीनी स्तर पर कार्रवाई कब तक होती है और रुधौली की जनता को जाम से कब तक राहत मिलती है।

यहां भी पढ़े:  ग्रापए संस्थापक की जयंती मनाई गई:इटवा में विचार गोष्ठी आयोजित, योगदान पर प्रकाश डाला गया
Advertisement