प्रधान जी के दावे-वादे:बर्डपुर ब्लॉक की बर्डपुर नं.9 पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

10
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता सिद्धार्थनगर जिले के बर्डपुर ब्लॉक की बर्डपुर नं.9 पंचायत के प्रधान पंकज चौबे प्रधान अलीदापुर से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मेरा नाम पंकज चौबे है और मैं अलीदापुर का ग्राम प्रधान हूं। विकास खण्ड शोहरतगढ़ हमारा ब्लॉक है। हमारे कार्यकाल में, मैं पहली बार चुनाव लड़ा था और यहां की जनता ने हमारे ऊपर पूर्ण रूप से विश्वास किया। हिंदू मुस्लिम सब मिलकर हमें जितवाए और मैं उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलता हूं। हमारे यहां तीन विद्यालय हैं। तीनों विद्यालयों में टाइल्स, तीनों विद्यालयों में कुर्सियां, मेज और बच्चों के लिए खाने की अच्छी व्यवस्था रखी गई है। शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मैंने काफी सड़कें यहां पर बनवाई हैं। जैसे अंत्येष्टि स्थल हमारे ग्राम सभा अलिदापुर में। यह प्रधान के अधिकार क्षेत्र में नहीं होता है। हमारे एमएलसी शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी जी से बात हुई, उन्होंने हमारी बात को माना और मुझे अंत्येष्टि स्थल भी दिया। यहां पर बहुत बड़ा निर्माण हो रहा है, लगभग 20 से 25 सड़कें, डेढ़-डेढ़ सौ मीटर वाली, सौ मीटर वाली और अस्सी मीटर वाली। आप देखेंगे तो कुल मिलाकर कम से कम 30 से 35 सड़कें मैंने यहां पर बनवाई हैं। इस कड़ाके की ठंड में आप हमारे पास आए हैं, तो आपका बहुत-बहुत धन्यवाद चंद्रभान जी और दैनिक भास्कर का भी बहुत-बहुत धन्यवाद। आर.आर.सी. सेंटर का भी काफी बड़ा निर्माण हुआ है। राशन घर का भी अच्छा निर्माण यहां पर हुआ है। नेपाल से समीप हमारा यह ग्राम सभा है। 7 किलोमीटर यहां से बॉर्डर है, तो उसकी सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां पर छह कैमरे लगाए गए हैं। जनता से मेरा यही अपील है कि अगर मैं आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चला हूं, तो आप हमें निर्वाचित करिए। पंचायत चुनाव की जानकारी के लिए आप लोगों से निवेदन है कि आप दैनिक भास्कर के ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करिए। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement