बलरामपुर में जिलाधिकारी विपिन जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ अभियान के तहत स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल आदेशों से नहीं, बल्कि आचरण से आती है। यह विशेष स्वच्छता अभियान कचहरी परिसर, आवासीय इलाकों और भगौतीगंज चौराहे पर चलाया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने इन स्थानों पर झाड़ू लगाकर प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। उनकी इस पहल से प्रेरित होकर राहगीर और स्थानीय नागरिक भी सफाई अभियान में शामिल हुए। लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जब जिले के सर्वोच्च अधिकारी स्वयं ऐसे अभियानों में शामिल होते हैं, तो इसका संदेश अधिक प्रभावी होता है और आम जनता में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इस अभियान में पुलिस विभाग ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। थाना कोतवाली नगर और देहात के साथ-साथ आवासीय परिसरों व आसपास के क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने बड़े पैमाने पर साफ-सफाई की। इस दौरान प्लास्टिक कचरा हटाकर स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल वातावरण का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी विपिन जैन ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण आज एक बड़ी पर्यावरणीय चुनौती है। उन्होंने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक से दूरी बनाने और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदत बनाना आवश्यक है।
बलरामपुर में डीएम और एसपी ने उठाई झाड़ू:प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत चलाया सफाई अभियान