रविवार को खंड महसी के मंडल मुंसारी स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में एक विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला प्रचारक अजय रहे, जबकि संचालन महसी के खंड कार्यवाहक टीकाराम ने किया। मुख्य वक्ता ने इस अवसर पर संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगामी वर्षों में संघ के कार्यक्रमों में शामिल किए जाने वाले पंच प्रण’ कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वयं का बोध, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं। इस दौरान इस बात पर भी विचार-विमर्श किया गया कि कैसे समस्त हिंदू समाज को संगठित किया जाए ताकि भारत पुनः विश्व गुरु के पद पर स्थापित हो सके। इस कार्यक्रम में यज्ञ नारायण मिश्रा, संजय त्रिवेदी, धर्मेंद्र शुक्ला, सह खंड कार्यवाहक बृजेंद्र, अविनाश, आकाश और ललित सहित कई अन्य आयोजक व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
महसी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हिंदू सम्मेलन: शताब्दी वर्ष पर आगामी कार्यक्रमों और भारत को विश्वगुरु बनाने पर चर्चा – Mahsi News