बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के नानकार गांव में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और बाद में विवाह से इनकार करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रवि कश्यप नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि नानकार निवासी रवि कश्यप (लगभग 23 वर्ष) ने उससे शादी का वादा कर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विवाह के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि वह गर्भवती है और आरोपी ने उसे पेट में पल रहे बच्चे को गिराने की धमकी दी। इस धमकी से पीड़िता मानसिक रूप से भयभीत और प्रताड़ित हुई। पुलिस के अनुसार, यह मामला मई 2025 से जुड़ा है। पीड़िता की शिकायत पर दुबौलिया पुलिस ने 3 जनवरी 2026 को रात 11:09 बजे आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।






































