धनौरी पहुंचे AIMIM के शोहरतगढ़ विधानसभा अध्यक्ष:कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं व नारों से किया जोरदार स्वागत

7
Advertisement

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के शोहरतगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. ओबैदुल्ला हाशमी रविवार को ग्राम पंचायत धनौरी पहुंचे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी (वार्ड नंबर 8, सिद्धार्थनगर) एडवोकेट मसरूर आलम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे, जिन्होंने फूल-मालाओं और नारों के साथ विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन किया। धनौरी में एक बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. ओबैदुल्ला हाशमी ने की। इस बैठक में कई नौजवानों ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की नीतियों और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई और उपस्थित लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया गया। बैठक में मुख्य अतिथि एडवोकेट मसरूर आलम के अलावा आजाद अहमद (पूर्व जिला अध्यक्ष, युवा AIMIM) और पार्टी के कई कार्यकर्ता तथा ग्रामवासी मौजूद रहे। इनमें मोहम्मद सलीम (ब्लॉक महासचिव), तुफैल अहमद, सद्दाम हुसैन, अशरफ अली, मौलाना मोहम्मद जावेद, मौलाना साजिद, अजहरुद्दीन, अब्दुल मलिक, मजीबुल्लाह और अतिकुर्हमान प्रमुख थे।
Advertisement