नानपारा विद्युतकेन्द्र के फीडरों की आपूर्ति बाधित: क्षमता वृद्धि के कारण 7 घंटे रहेगी बिजली गुल – Balha(Bahraich) News

12
Advertisement

नानपारा विद्युत उपकेंद्र के पावर परिवर्तक की क्षमता वृद्धि के कारण सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता अभिनव कुमार ने यह जानकारी दी है। अभियंता अभिनव कुमार ने बताया कि क्षमता वृद्धि के कार्य के चलते उपकेंद्र से पोषित होने वाले गुरघुट्टटा, सर्रामुंदरी, जुड़ा, असवा सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि से पहले पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। साथ ही, उन्होंने कार्य के दौरान विभाग को सहयोग करने और धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया।
Advertisement