लालगंज थानाक्षेत्र के मथौली में तीन दिन पूर्व हुई एक विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका की मां उर्मिला की तहरीर पर पति अरविंद, सास विद्यादेवी, ससुर राम कोमल और देवर संजय समेत ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कंचन की मौत फंदे से लटकने से हुई थी। संतकबीरनगर जिले के महुली थानांतर्गत बारीडीहा गांव निवासी हरीलाल की पुत्री कंचन का विवाह 12 मई 2025 को लालगंज थानाक्षेत्र के मथौली निवासी अरविंद के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले कंचन पर मायके से पैसे मांगने का दबाव बनाते थे और उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने पुष्टि की कि मृतका की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।






































