जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल: सैदा के पसियनपुरवा में हुआ वितरण कार्यक्रम – Risia kasba(Bahraich sadar) News

5

बहराइच के रिसिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सैदा के पसियनपुरवा में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद आनंद गोंड की पत्नी श्रीमती शशि प्रभा गोंड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने की। श्रीमती गोंड ने कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जरूरत के समय जरूरतमंदों की मदद करना ही श्रेष्ठ धर्म है। उन्होंने इस कड़ाके की ठंड में गरीबों के लिए एक कंबल की आवश्यकता पर जोर दिया और सभी से अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंदों की सहायता करने का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारियां ब्लॉक स्तर पर की जा रही हैं। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के भाजपा नेता महेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि श्रीमती गोंड का बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कल्याण सिंह, प्रधान रमाशंकर सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisement