क्षेत्राधिकारी रुधौली ने ग्राम प्रहरियों को कंबल बांटे:बैठक में कर्तव्यों की जानकारी दी, समस्याओं का समाधान किया

12
Advertisement

रुधौली कुलदीप सिंह यादव ने थाना परिसर में क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) की बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्हें उनके कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल भी वितरित किए गए। बैठक में क्षेत्राधिकारी ने ग्राम प्रहरियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की समय पर सूचना देने के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त करने तथा पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया। यादव ने ग्राम प्रहरियों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने किसी भी आपराधिक या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। इस अवसर पर ग्राम प्रहरियों की समस्याओं को भी सुना गया और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। वर्तमान में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी रुधौली द्वारा उपस्थित सभी ग्राम प्रहरियों को कंबल वितरित किए गए।

यहां भी पढ़े:  बहराइच में नारी शक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित: सप्त शक्ति के स्वरूपों का सजीव प्रदर्शन कर मातृशक्ति का महत्व बताया गया - Shivpur(Bahraich) News
Advertisement