ब्रजमनगंज सीडीपीओ को डीपीओ लगाई फटकार:आंगनबाड़ी कार्यों में अनाधिकृत व्यक्ति के हस्तक्षेप की शिकायत पर की जांच, दिए सुधार के निर्देश

3
Advertisement

ब्रजमनगंज बाल विकास परियोजना कार्यालय में विभागीय कार्यों में अनाधिकृत व्यक्ति के हस्तक्षेप और लाभार्थियों को योजना का लाभ न मिलने की शिकायत सामने आई है। इस मामले में मंगलवार की शाम में जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रसाद ने परियोजना कार्यालय पहुंचकर जांच की। क्षेत्र के हाता बेला हरैया निवासी अभिषेक जायसवाल ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया गया था कि एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति की ओर से विभागीय कार्यों में हस्तक्षेप किया जा रहा है, जिससे लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिकायत के क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कार्यालय पहुंचकर शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया और मामले के निस्तारण का आश्वासन दिया। जांच के दौरान सीडीपीओ क्षमा त्रिपाठी को विभागीय कार्यों में लापरवाही को लेकर फटकार लगाई गई और सुधार के निर्देश दिए गए। वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से उठाए गए दोनों बिंदुओं पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। साथ ही सीडीपीओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का विभागीय कार्यों में हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।
Advertisement