घुघली विकासखंड की ग्रामसभा भिटौली में बुधवार को सरकारी योजनाओं में फर्जी कार्य दिखाकर बड़े पैमाने पर भुगतान कराने का आरोप सामने आया है। अपनी जनता पार्टी (AJP) के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कन्नौजिया ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में 27 जनवरी को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की मिलीभगत से बिना कार्य कराए कागजों में कोरमपूर्ति कर भुगतान निकाला गया है। इसमें इंटरलॉकिंग, नाली, खडंजा, मिट्टी कार्य, सोलर लाइट, रिटेनिंग वॉल, पुलिया निर्माण और मरम्मत जैसे कई कार्यों में अनियमितताएं बताई गई हैं। एक ही नाली पर तीन बार भुगतान कराने का भी आरोप है। AJP जिलाध्यक्ष ने सभी मामलों की विस्तृत जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और फर्जी भुगतान की वसूली की मांग की है। इस मामले में भिटौली ग्राम प्रधान स्वामीनाथ गुप्ता ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
भिटौली में सरकारी योजनाओं में फर्जी भुगतान का आरोप: AJP जिलाध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग; प्रधान बोले- आरोप निराधार – Ghughali(Maharajganj) News