महराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए नाबालिग जोड़े को पकड़कर थाने में लाया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बीते मंगलवार देर शाम प्रकाश में आई, जब नाबालिग जोड़े को गड़ौरा बाजार में देखा गया। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। ठूठीबारी थाने की उपनिरीक्षक खुशबू मौके पर पहुंचीं और दोनों को पुलिस पिकेट पर लाईं, जिसके कुछ देर बाद उन्हें थाने ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार दोनों भागने की फिराक में थे, जिसकी भनक परिजनों को लग गई। लड़का कोतवाली ठूठीबारी के गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और फिर परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष बब्बन वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
ठूठीबारी में नाबालिग को भगाने का मामला दर्ज: परिजनों की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस – Thuthibari(Nichlaul) News