परतावल में एक महिला का ऑटो से 3 लाख रुपये का सोने का झुमका चोरी हो गया। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सियरहीभार निवासी आएशा खातून बुधवार शाम वर्मा ज्वेलर्स से 20 ग्राम का झुमका बनवाकर घर लौट रही थीं। आएशा खातून ने बताया कि वह झुमका लेकर ऑटो में बैठी थीं। उसी ऑटो में बगल की सीट पर एक अन्य महिला भी सवार थी। हरपुर चौक पर उतरकर जब वह घर पहुंचीं, तो बैग में रखा झुमका गायब मिला। पीड़िता तत्काल हरपुर चौक लौटीं, लेकिन ऑटो और संदिग्ध महिला दोनों वहां से जा चुके थे। उन्होंने इसकी सूचना परतावल स्थित वर्मा ज्वेलर्स को दी। दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आएशा झुमका दुकान से सुरक्षित ले जाती हुई दिखीं। पनियरा रोड तक पैदल आने के दौरान कोई घटना नहीं पाई गई। इससे आशंका जताई जा रही है कि ऑटो में बैठने के दौरान ही किसी टप्पेबाज ने झुमका चोरी किया। पीड़िता की सूचना पर स्थानीय पुलिस चौकी परतावल की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक चोर का कोई सुराग नहीं लग सका था। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
महिला का सोने का झुमका चोरी: परतावल में टप्पेबाज ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी – Partawal(Maharajganj) News