बृजेश कुमार अध्यक्ष, गिरधर महामंत्री चुने गए: मिठौरा में सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ – Bhagatar(Nichlaul) News

4
Advertisement

विकासखंड मिठौरा परिसर में बुधवार को पंचायती राज विभाग ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लॉक इकाई मिठौरा का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में बृजेश कुमार को अध्यक्ष और गिरधर को महामंत्री चुना गया है। पंचायती राज विभाग सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संतराज यादव ने जानकारी दी कि चुनाव प्रक्रिया मंगलवार को ब्लॉक परिसर में पूरी की गई। विभिन्न पदों के लिए कर्मचारियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनाव में राजेंद्र कुमार यादव को कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार गुप्ता को संप्रेक्षक और मधुबन यादव को संगठन मंत्री पद पर निर्विरोध चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने सामूहिक रूप से कहा कि वे सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
यहां भी पढ़े:  प्रधान जी के दावे-वादे:डुमरियागंज ब्लॉक की कैथौतिया आलम पंचायत के प्रधान से खास बातचीत
Advertisement