
श्रावस्ती में लापता किसान नेता का जला हुआ शव जंगल में मिला। महिला 17 फरवरी को किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं। उसके बाद से लापता थीं। मंगलवार को दोपहर 2 बजे पुलिस ने ककरदरी रेंज जंगल में से महिला का जला शव बरामद किया। महिला की अस्थियां क्षत विक्षत हालत में मिली। पति ने जूते और कपड़ों से अपने पत्नी के रूप में पहचान की। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। मामला मल्हीपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर श्रावस्ती में आम के बाग में मिला नवजात का शव श्रावस्ती में आम के बाग में मिला नवजात का शवश्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र स्थित चंदन कोटिया गांव में एक आम के बाग में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह आम का बाग झगरू पुत्र जलील का है, जिसे रमजान नामक व्यक्ति ने एक वर्ष के लिए किराए पर लिया है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे रमजान और समीउल्ला बाग देखने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर लावारिस हालत में पड़े नवजात के शव पर पड़ी। पढ़ें पूरी खबर श्रावस्ती में लूट मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार: बाइक सवारों ने छीना था पर्स श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरंट थाना पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया हैंडबैग, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, आधार कार्ड, 6,763 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। हरदत्तनगर गिरंट थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पढ़ें पूरी खबर होली को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट: जिले भर में फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर नगरों और कस्बों तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस लगातार गश्त कर सुरक्षा का जायजा ले रही है। पढ़ें पूरी खबर











































