श्रावस्ती में नेशनल हाईवे-730 पर सड़क हादसे में युवक घायल:बहराइच जिला अस्पताल रेफर, आरोपी चालक मौके से फरार

6
Advertisement

श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर परसौरा माफी के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिव नंदन वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मंगलवार देर शाम हुई, जिसके बाद उन्हें बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के वनईसा निवासी 25 वर्षीय शिव नंदन वर्मा पुत्र राजेंद्र वर्मा अपने ससुराल सरदार पुरवा, थाना इकौना जा रहे थे। परसौरा माफी के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। टक्कर से शिव नंदन वर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शिव नंदन की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया।
Advertisement