श्रावस्ती के कंजड़वा गांव में होली का जश्न:डीजे की धुन पर ग्रामीणों ने मनाया होली मिलन समारोह

2
Advertisement

जनपद श्रावस्ती के इकौना विकास खंड अंतर्गत कंजड़वा ग्राम सभा में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डीजे की धुन पर गाने बजाए गए, जिस पर ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ नृत्य किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग होली मिलन समारोह में शामिल हुए। बताया जाता है कि कंजड़वा में होली का त्योहार विशेष तरीके से मनाया जाता है। लोगों ने एक-दूसरे को गुझिया और मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कई ग्रामीण होली गीत गाते हुए भी नजर आए।
Advertisement