श्रावस्ती में होली पर प्रशासन अलर्ट:शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील, संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी से निगरानी

0
6

श्रावस्ती में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लिया जा रहा है। अधिकारी आमजन से संवाद स्थापित कर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है, जिसे सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं। उन्होंने नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी प्रकार की आशंका या समस्या होने पर तत्काल संबंधित थानाध्यक्ष या उपजिलाधिकारी को सूचित करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अमन-चैन में बाधा उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शांति व्यवस्था में विघ्न डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा। जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें और होली का त्योहार प्रेम व सद्भाव के साथ मनाएं।
Advertisement