
श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गांव की गलियों में रंग-गुलाल उड़ने लगा। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने भी पारंपरिक गीत गाकर त्योहार की शोभा बढ़ाई। लोगों ने जगह-जगह एक-दूसरे के घर जाकर मिठाइयां खिलाईं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। ग्रामीणों ने बताया कि होली का यह त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। प्रशासन की ओर से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, जिसके कारण त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।









































