
श्रावस्ती जिले के दिकौली ग्राम सभा में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया। सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक में स्थित इस गांव में सुबह से ही उत्सव का माहौल था। सभी ग्रामवासी और क्षेत्रवासी एक साथ मिलकर गुझिया, पापड़, कचरी और मिठाइयां बांट रहे थे। इस होली मिलन समारोह में हर धर्म और जाति के लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर एकता का प्रतीक प्रस्तुत किया। ग्रामीणों ने आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। उत्सव के दौरान साउंड सर्विस पर लोग नाचते-कूदते हुए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इस मौके पर राम कुमार, संतोष, राजन, मुकेश सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।









































