बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र से एक युवक के तीन दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं। ग्राम पंचायत केवलपुर निवासी रंजीत खां के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हुसैन उर्फ इस्माइल खां 30 दिसंबर को किसी काम से घर से निकले थे। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन इस्माइल का कोई सुराग नहीं मिला। युवक का पता न चलने पर उसके भाई रहीस खां ने नवाबगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने बताया कि लापता युवक कुछ मंदबुद्धि का है। पुलिस टीम और परिजन मिलकर इस्माइल की तलाश कर रहे हैं।
युवक तीन दिन से लापता: नवाबगंज थाना क्षेत्र में परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई – Ramnagar Semra(Nanpara) News