महराजगंज बाजार में कूड़े का ढेर, नालियां चोक:गंदगी से लोग परेशान, ग्राम पंचायत अधिकारी बोले- रोज होती है सफाई

5
Advertisement

बहराइच के महसी विकास खंड के महराजगंज कस्बे में साफ-सफाई की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। जोत चांदपारा स्थित महराजगंज बाजार के मुख्य चौक पर कूड़े का बड़ा ढेर जमा है, जबकि कस्बे के अंदर स्थित मार्केट की नालियां पूरी तरह से चोक पड़ी हैं। चारों ओर फैली गंदगी और नालियों से उठ रही तेज दुर्गंध से बाजार आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे की इस बाजार में क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों से लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, लेकिन बदहाल सफाई व्यवस्था के चलते स्थानीय निवासियों के साथ-साथ आने वाले ग्राहकों को भी बीमारियों का खतरा महसूस होने लगा है। वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रभात कुमार का दावा है कि कस्बे में नियमित रूप से सफाई होती है और सफाईकर्मी भी तैनात हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अन्य कार्यों में व्यस्तता के कारण वे इस समस्या पर ध्यान नहीं दे पाए हैं। बता दें कि ग्राम पंचायत अधिकारी के इस बयान से स्थानीय लोगों में रोष है। उनका कहना है कि सरकार स्वच्छता पर लाखों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन जमीन पर सफाई व्यवस्था की हालत बेहद खराब है।
यहां भी पढ़े:  पयागपुर समय माता मंदिर में पांच कुंडीय हवन: बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया - Payagpur News
Advertisement