श्रावस्ती में किसान यूनियन, भीम आर्मी का प्रदर्शन:सीएचसी में टांके की कमी का लगाया आरोप, चक्काजाम किया

5
Advertisement

श्रावस्ती जिले के इकौना में आज उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कथित लापरवाही के विरोध में किसान यूनियन और भीम आर्मी ने चक्का जाम कर दिया। यह प्रदर्शन मुख्य चौराहे पर किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सीएचसी इकौना में टांके और धागे की कमी के कारण एक युवक को समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाया था। इसी के चलते मृतक युवक के परिजनों ने किसान यूनियन और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। चक्का जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों और यात्रियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यहां भी पढ़े:  श्रावस्ती में सरयू नहर किनारे दिखा विशाल अजगर:वन विभाग पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों में दहशत
Advertisement