डुमरियागंज में रक्तदान शिविर का आयोजन:विधायक सैयदा खातून ने किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान

7
Advertisement

डुमरियागंज में HDFC बैंक शाखा द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक सैयदा खातून ने फीता काटकर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। उद्घाटन के दौरान विधायक सैयदा खातून ने रक्तदान को ‘महादान’ बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा पुनीत कार्य है जिससे न केवल एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है, बल्कि कई परिवारों को भी मदद मिलती है। विधायक ने रक्तदाताओं की प्रशंसा करते हुए इसे मानवता और समाजसेवा की अनुपम मिसाल बताया। सैयदा खातून ने रक्तदाताओं, आयोजकों, HDFC बैंक की टीम और चिकित्सकों को बधाई दी। उन्होंने बैंक प्रबंधन को ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद भी दिया। शिविर में बैंक कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ब्लड बैंक की टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया।
Advertisement