उतरौला में एच.आर.ए. इंटर कॉलेज में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र परिषद के नवचयनित पदाधिकारियों को बैज और पट्टियाँ पहनाकर उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक अंसार अहमद खान के संबोधन से हुआ। समारोह में कक्षा बारहवीं के निखिल सिंह को हेड ब्वाय और तबस्सुम बानो को हेड गर्ल के रूप में सम्मानित किया गया। इसी कक्षा के सुरेंद्र कुमार को प्रीफेक्ट ब्वाय और हाफिज़ाबी को प्रीफेक्ट गर्ल का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न हाउसों के पदाधिकारियों को भी दायित्व दिए गए। बीरबल साहनी हाउस से कक्षा बारहवीं के अरबाज़ खान कैप्टन और महमूदा वाइस कैप्टन बनीं। एपीजे अब्दुल कलाम हाउस से कक्षा बारहवीं के रेहान खान कैप्टन और वंदना वाइस कैप्टन नियुक्त हुईं। विक्रम साराभाई हाउस से कक्षा बारहवीं की तबस्सुम बानो कैप्टन और फलक खान वाइस कैप्टन बनीं। सतीश धवन हाउस से कक्षा ग्यारहवीं के आदित्य पांडे कैप्टन और कक्षा दसवीं की अरीका वसीम वाइस कैप्टन चुनी गईं। इस अवसर पर प्रबंधक अंसार अहमद खान ने कहा कि नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और ईमानदारी से सिद्ध होता है। प्रधानाचार्य वी.के. श्रीवास्तव ने छात्र परिषद को विद्यालय की अनुशासनात्मक और शैक्षणिक पहचान का आधार बताया।
इंटर कॉलेज में अलंकरण समारोह आयोजित:उतरौला में छात्र परिषद के हेड ब्वाय, हेड गर्ल समेत अन्य पदाधिकारियों को दायित्व