बहराइच जिले के मिहीपुरवा तहसील अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के आम्बा गांव में कर्बला के सामने सड़क किनारे की जमीन पर रविवार शाम को अवैध कब्जे का प्रयास किया गया। एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ ट्रैक्टर से जमीन की जुताई कर रहा था, जिसका ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। जानकारी के अनुसार, बिछिया बाजार निवासी सरोज गुप्ता अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और कर्बला के सामने की जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई शुरू कर दी। आम्बा के ग्राम प्रधान इकरार अंसारी और बर्दिया के ग्राम प्रधान श्यामलाल चौधरी स्थानीय लोगों के साथ वहां पहुंचे और इस कार्रवाई का विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर विवाद हुआ, जिसके बाद सरोज गुप्ता ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और अपने साथियों के साथ वापस लौट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर वापस चली गई। प्रधान इकरार अंसारी और प्रधान श्यामलाल चौधरी ने बताया कि सरोज गुप्ता इस जमीन को अपनी पट्टे की बताकर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन न्याय पंचायत आम्बा में बर्दिया गांव से सटे कर्बला के सामने स्थित है, जहां हर साल मुहर्रम के मौके पर बिछिया, आम्बा, बर्दिया, भवानीपुर सहित कई जनजाति गांवों से बड़ी संख्या में लोग त्योहार मनाने आते हैं। इस दौरान कर्बला के सामने सड़क किनारे की जमीन पर दुकानें सजती हैं और मेले जैसा माहौल रहता है। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी मिहीपुरवा और जिलाधिकारी बहराइच से करते हुए कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि सरोज गुप्ता बिछिया बाजार में एसबीआई का मिनी बैंक चलाता था और उस पर ग्राहकों के खातों से पैसे के गबन का भी आरोप है। इस मामले में कुछ लोगों की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज है, लेकिन आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
कर्बला के सामने जमीन पर कब्जे का प्रयास: युवक ने ट्रैक्टर से जुताई कर कब्जा करने की कोशिश की, ग्रामीणों में नाराजगी – Mihinpurwa Motipur News