बस्ती जनपद के कुड़ी बाजार में ‘समर्थ भारत – संगठित हिन्दू’ के तत्वावधान में एक हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। हनुमानगंज मार्ग पर हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता और मातृशक्ति ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित कर राष्ट्र को सशक्त बनाने का संकल्प लेना था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघचालक (बस्ती) निर्मल जी ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। हरिश्चंद्र पाण्डेय मुख्य अतिथि थे। गिरिनाग धाम, रायठ के महंत इंद्रदेव पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए धर्म, संस्कृति और समाज की एकता पर जोर दिया। मातृशक्ति मंच से आरती कसौधन और महिला मंच की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी ने नारी शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में संस्कारों के संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम का संचालन श्याम पाण्डेय निराला ने किया। इस अवसर पर संघ चालक गोपाल मिश्रा, बौद्धिक प्रमुख चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, खण्ड कार्यवाह शैलेन्द्र त्रिपाठी, खण्ड प्रचारक विजय ओम पाण्डेय सहित राजेंद्र चौधरी, दिनेश पाण्डेय और राम जी जैसे कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधनों में कहा कि एक संगठित हिन्दू समाज ही राष्ट्र को सशक्त बना सकता है। सम्मेलन के अंत में हिन्दू एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।










































