हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के हरैया-तुलसीपुर मार्ग पर परसपुर गांव के पास एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चालक सहित छह लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। महमूद नगर निवासी विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके बहनोई मनीष कुमार (33) अपने परिवार के साथ घर आए हुए थे। शनिवार देर शाम वे वापस गोंडा रोड उतरौला स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी परसपुर गांव के पास उनकी अल्टो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में मनीष कुमार के अलावा चंदू गुप्ता (45), रजनी गुप्ता (28), निशा गुप्ता (22) और दो बच्चे सवार थे, जो सभी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया गया। परिवार के अन्य सदस्यों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि मनीष कुमार के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अल्टो कार अनियंत्रित होने के कारण पेड़ से टकराई थी। सूचना मिलते ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कार पेड़ से टकराई, 6 लोग गंभीर घायल:तुलसीपुर मार्ग पर हादसा, एक लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर