नानपारा में 7 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित: 5 जनवरी को पावर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का कार्य – Lakhahiya Kalan(Nanpara) News

0
8

लखैया कला नानपारा क्षेत्र में सोमवार को सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नानपारा पर स्थापित पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि के कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है। विद्युत वितरण खंड नानपारा के अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पहले से अधिक सुचारु और मजबूत होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है। बिजली कटौती से नानपारा और उससे जुड़े सभी क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को आवश्यक सेवाओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी है ताकि उन्हें कम से कम परेशानी हो।
विज्ञापन 2