डुमरियागंज। रविवार सुबह डुमरियागंज थाना परिसर और पुलिस आवास परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) बृजेश कुमार वर्मा ने किया। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने पूरे परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा को बढ़ावा देते हुए लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के इस प्रयास को समाजहित में उठाया गया एक सराहनीय कदम बताया। पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण केवल बेहतर स्वास्थ्य का आधार नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से आमजन में सकारात्मक संदेश गया है और लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया है। इस दौरान निरीक्षक अपराध छोटेलाल, मनोज पटेल, राहुल यादव, देवेंद्र गुप्ता, जयहिंद राजभर, अभिषेक उपाध्याय और शिवा सिंह सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान:डुमरियागंज थाना परिसर में दी स्वच्छता की सीख