उतरौला विकास खंड के ग्राम पंचायत तिलखी बढ़या में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने जागरूकता अभियान चलाया। थाना कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को विभिन्न अपराधों और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। इस अभियान में उप निरीक्षक शालिनी सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार, हेड कांस्टेबल मेवालाल, कांस्टेबल अरुणेश कुमार पटेल, कांस्टेबल शशि शिवाकांत वर्मा, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल साक्षी राज, महिला कांस्टेबल नीतू और महिला कांस्टेबल सुषमा सिंह शामिल थीं। टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों, महिला हिंसा और लैंगिक उत्पीड़न के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें इन अपराधों से बचाव के तरीके और कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त, साइबर अपराधों जैसे ओटीपी शेयरिंग, लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मार्ट एडिटिंग वीडियो कॉल, बैंकिंग फ्रॉड और पेंशन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में भी जागरूक किया गया। महिलाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए। पुलिस टीम ने 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (यूपी आपातकालीन), 102/108 (एंबुलेंस सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930/155260 (साइबर हेल्पलाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण संपर्क नंबरों की जानकारी दी। अभियान के दौरान मादक पदार्थों के सेवन और उनके दुष्परिणामों, यातायात नियमों, बाल विवाह तथा दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के बारे में भी जागरूकता फैलाई गई।
उतरौला पुलिस प्रशासन का एंटी रोमियो अभियान:छेड़छाड़ रोकने गांव-गांव जाकर महिलाओं को किया जा रहा जागरूक