सोनहा थाना प्रभारी ने दुराचारियों के घरों की चेकिंग की:कुछ अपराधी घर पर मिले, कुछ बाहर थे

8
Advertisement

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में सोमवार को थाना प्रभारी महेश सिंह के नेतृत्व में दुराचारियों की जांच की गई। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न दुराचारियों के घरों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान दिलीप कुमार उर्फ गुद्दन (दुराचारी संख्या 60 ए, पुत्र झीनकान, अलावल, सोनहा) घर पर मौजूद मिले। रहमत अली (दुराचारी संख्या 17 ए, पुत्र स्व. अहमद अली, तकियाचक, सोनहा) भी उपस्थित पाए गए। आभाष कुमार उर्फ सबेन्द्र (दुराचारी संख्या 03 ब, पुत्र चैतराम, परसा कुतुब, सोनहा) भी घर पर मिले, जो आईसीआईसीआई बैंक, बस्ती में एजेंट का काम करते हैं। वहीं, बेचन पटवा (दुराचारी संख्या 10 ए, पुत्र अशर्फी पटवा, बरगदवा, सोनहा) जिला कारागार बस्ती में जीआरपी बस्ती से निरुद्ध पाए गए। दीपनारायण चौधरी (एचएस नम्बर 04 ए, पुत्र कोमल, करायन, सोनहा) पिछले 5-6 महीनों से रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में हैं। जितेंद्र कुमार सोनी (एचएस ब 4, पुत्र रामदुलारे सोनी, खैरा, सोनहा) घर पर मौजूद नहीं मिले। उनकी मां ने बताया कि वे परिवार सहित कस्बा बभनान में रहते हैं और विसाता की दुकान चलाते हैं।

Advertisement