महराजगंज जनपद के निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर सोमवार रात साढ़े आठ के करीब एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम जमुई के पास ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर से हुई। हादसे में ई-रिक्शा सवार सर्वजीत पासवान (पुत्र सुखई, लगभग 55 वर्ष, निवासी ग्राम धमउर कुट्टी टोला) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसी ई-रिक्शा में सवार ब्रह्मा प्रताप (पुत्र भगवान दास, लगभग 28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायल ब्रह्मा प्रताप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक सर्वजीत पासवान के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
महराजगंज में सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर: जिला अस्पताल रेफर, ई-रिक्शा-ट्रैक्टर की टक्कर से हादसा – barohia(Nichlaul) News