छेड़खानी मामले में वांटेड आरोपी गिरफ्तार:श्रीदत्तगंज पुलिस ने जेल भेजा; केस दर्ज

6
Advertisement

बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज थाना पुलिस ने छेड़खानी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देश पर की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अखिलेश वर्मा (लगभग 20 वर्ष) पुत्र बिन्द्रा वर्मा के रूप में हुई है, जो खम्हरिया घाट, थाना श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, वह थाना श्रीदत्तगंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या 0001/2026, धारा 74 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित था। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने इस मामले में प्रभावी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ल के नेतृत्व में टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद, आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार अपने हमराहियों के साथ शामिल थे।
Advertisement