तेजवापुर इलाके में पिछले 12 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप है। तेजवापुर बिजली उपकेंद्र के सभी फीडरों पर सोमवार सुबह आठ बजे से बिजली नहीं आ रही है, जिससे क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। बिजली गुल होने के कारण घरों में अंधेरा छाया हुआ है। मोबाइल फोन और इन्वर्टर भी बंद पड़े हैं, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों नंद कुमार, सोनू, मोनू, उदयराज और रमेश ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि बिजली न होने से कामकाज ठप पड़ गया है। उपभोक्ताओं ने तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। फखरपुर के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तेजवापुर विद्युत उपकेंद्र पर फीडर की मरम्मत का कार्य चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
तेजवापुर में 12 घंटे से बिजली गुल: सब-स्टेशन के सभी फीडरों पर सप्लाई बाधित, उपभोक्ता परेशान – Tejwapur(Bahraich) News